March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IPL 2022: आईपीएल फैंस के लिए Jio ने लॉन्च किया शानदार प्लान, 279 के रिचार्ज में मिलेगा लाइव मैच का मजा

नई दिल्ली। आज से देश के सबसे बड़े ‘क्रिकेट के त्योहार’ इंडियन प्रीमियर लीग यानी की IPL की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप भी किक्रेट और IPL के फैन हैं और सोच रहे हैं कि फोन पर मैच को कैसे देखें, तो हम आपको बता दें कि जियो (Jio) ने फ्री में IPL देखने का इंतजाम कर दिया है। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए शानदार प्लान लॉन्च किया है, जिससे आप आराम से IPL का मजा उठा सकते हैं। आखिर क्या है JIO का ये धमाकेदार प्लान आप भी जान लीजिए।

रिलायंस जियो  ने 279 रुपये का एक नया क्रिकेट ऐड-ऑन प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन देता है। इस प्लान के जरिए आप फोन पर आईपीएल के लाइव मैच देख सकते हैं। अब आप भी इस प्लान के बेनिफिट्स जान लीजिए।

क्रिकेट ऐड-ऑन प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स

जियो के 279 रुपये वाले क्रिकेट ऐड-ऑन प्रीपेड में यूजर्स को एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ कुल 15GB हाई-स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। आपको बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान जितनी होगी। गौरतलब है कि, टेलीकॉम ऑपरेटर यह क्रिकेट प्रीपेड प्लान सभी को नहीं दे रहा है। कंपनी का यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी कुछ Jio यूजर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर रही है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए ये प्लान उपलब्ध है या नहीं तो आप जियो के मोबाइल ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अगर आपको क्रिकेट ऐड-ऑन प्रीपेड प्लान नहीं मिलता है तो आपको निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। जियो के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं, जो Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। अगर आप सबसे अफोर्डेबल प्लान की तलाश में हैं, तो इसके लिए 499 रुपये खर्च करने होंगे। जियो का 499 रुपये का प्लान Disney+ Hotstar के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान 2GB डेली डेटा ऑफर करता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *