March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश से टूटा रिकॉर्ड, 70 सालों में पहली बार मई में रहा ठंडा दिन

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ताउते अब भले कमजोर पड़ गया हो, लेकिन उसका असर दिल्ली-एनसीआर  में देखने को मिला। दिल्ली और एनसीआर में दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। मई के महीने में इतनी बारिश लगभग 70 साल बाद देखी गई है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दिल्ली में मई महीने में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को बारिश 60 मिमी के रेकॉर्ड को पार कर गई। हालांकि बारिश रुक-रुककर अभी भी जारी है।

नजफगढ़ में बारिश से बुरा हाल

दिल्ली-NCR में हुई बारिश से कई जगह पानी भर गया है। हर बार की तरह राजधानी में सड़कों पर पानी जमा हो गया है। नजफगढ़ में तो हालात ओर भी बुरे हो गए हैं। यहां, बारिश से रात में सड़क धंस गई, जिससे एक ट्रक उसमें गिर गया।

70 सालों में पहली बार मई में इतना ठंडा दिन

बुधवार को अधिकतम तापमान महज 23.8 डिग्री पर सिमट गया। ये सामान्य से 16 डिग्री कम है। अधिकतम ही नहीं, बल्कि न्यूनतम तापमान भी सिमटकर 21.4 डिग्री पर पहुंच गया। ये सामान्य से 5 डिग्री कम है। इस वजह से राजधानी ने मई में तापमान का नया रेकॉर्ड बना दिया है। 70 साल में मई में राजधानी का तापमान इतनी नीचे नहीं गया है।

आज होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश हल्की होगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान एक बार फिर 30 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *