April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एलन मस्क का ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार, सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: हाल ही में ट्विटर के सीईओ चुने गए भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ने जानकारी दी थी कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, टेस्ला इंक (Tesla Inc) तथा स्पेसएक्स के फाउंडर-सीईओ एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे। बता दें, मस्क ने हाल ही में ट्विटर में 3 अरब डॉलर में से 9.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी थी। जिसके बाद से वो कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए थे।

लेकिन अब पराग अग्रवाल ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि ”मस्क ट्टिवटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।” उन्होंने बताया कि ”ट्विटर के बोर्ड को जॉइन न करने का फैसला मस्क का है।” उन्होंने आगे कहा कि ”हमने हमेशा से अपने शेयरहोल्डर्स के सुझावों को प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे। एलन हमारे बोर्ड में शामिल हों या नहीं, वो हमारे सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। हम हमेशा उनके सुझावों का पूरे दिल से स्वागत करेंगे।”

इसके अलावा अग्रवाल ने कर्मचारियों को एक नोट भेजा जिसमें उन्होंने कहा कि ”मस्क द्वारा ट्विटर के बोर्ड को जॉइन करने के बारे में हमने कई बार चर्चा की। इस विषय में मेरी बोर्ड और मस्क दोनों से बात हुई। हमने उन्हें बोर्ड में सीट ऑफर की थी और वो नौ अप्रैल से इसे जॉइन भी करने वाले थे, लेकिन उसी दिन सुबह उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है और अब वो ट्विटर का बोर्ड जॉइन नहीं करेंगे।

इससे आगे चलकर हो सकता है कुछ उथलपुथल देखने को मिले, लेकिन हमारे उद्देश्य, लक्ष्य और प्राथमिकताओं में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है।” उन्होंने आगे कहा, “फैसले लेना और उन्हें लागू करना सिर्फ हमारे हाथ में है, किसी और के हाथ में नहीं और अब हमें अपने काम पर ध्यान देना है। जानकारों की मानें तो एलन दीर्घ काल तक ट्विटर के निवेशक बने रहना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *