June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शादी के 5 दिन बाद ही काम पर लौटीं आलिया भट्ट, माथे पर बिंदी और खुले बालों में लगी बेहद खूबसूरत

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सिंपल तरीके से 14 अप्रैल को शादी कर ली है। दोनों की शादी के बाद फैंस काफी खुश हैं। दोनों की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। शादी के जोड़े में आलिया को देखने के बाद अब आलिया का बेहद प्यारा लुक सामने आया है जिसमें वो शादी के बाद पहली बार बिल्कुल सिंपल सूट में नजर आई हैं। आलिया की फोटो देखकर हर कोई उन पर प्यार बरसा रहा है।इससे पहले रणबीर कपूर को चेक शर्ट और वाइट टीशर्ट में स्पॉट किया गया था। एक्टर को टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर देखा गया था।

शादी के 5 दिन बाद की काम पर लौटीं आलिया भट्ट

शादी के महज 5 दिन बाद ही कपल काम पर वापसी कर चुका है। खबरें पहले ही सामने आईं थी कि दोनों स्टार्स का शेड्यूल काफी बिजी है और दोनों शादी के हफ्ते भर बाद ही काम पर वापसी कर लेंगे। बात करें आलिया भट्ट की तो एक्ट्रेस शादी के बाद भी बिल्कुल सिंपल अवतार में ही बाहर आई हैं। पिंक सूट और हाथों में लगी मेहंदी एक्ट्रेस पर खूब जंच रही हैं। आलिया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक बिंदी भी लगा रखी है। कुल मिलाकर एक्ट्रेस का लुक काफी प्रिटी है। गौरतलब है कि अपनी शादी में एक्ट्रेस ने सब्यसाची की ऑफ वाइट और गोल्डन साड़ी पहनी थी कि जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था। वहीं रणबीर ने  मैचिंग शेरवानी पहनी थी जिसमें दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

फैंस दे रहे दोनों को खूब प्यार

खुद आलिया ने शादी से जुड़ी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें रणबीर और आलिया ने एक दूसरे को किस भी किया था। फोटोज में रणबीर और आलिया के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगी थी। शादी के बाद रालिया ने बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी भी होस्ट की थी जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान, समेत कई स्टार्स को देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *