February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

66 की उम्र में दोबारा दूल्हा बनेंगे पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल, 10-20 नहीं इतने साल छोटी हैं दुल्हन

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार दो जिस्मों का ही नहीं बल्कि दो आत्माओं का मिलन है, जो न तो उम्र देखता है, ना जात-पात और न ही रंग। ये तो बस हो जाता है। प्यार की परिभाषा को शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता है। प्यार का ऐसा ही खुमार इस वक्त पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल पर चढा हुआ है जो इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। जो लोग इन्हें नहीं जानते उन्हें बता दें ये पूर्व भारतीय ओपनर अरुण लाल (Arun Lal) हैं। 66 साल के अरुण लाल के चर्चा में रहने का कारण 1 नहीं बल्कि दो हैं। पहला तो ये की वो 66 की उम्र में शादी करने जा रहे हैं और दूसरा ये कि वो खुद से 5 या 10 साल छोटी नहीं बल्कि 28 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं।

जी हां, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनकी होने वाली दुल्हन का नाम बुलबुल साहा (Bulbul Saha) हैं। बुलबुल साहा की उम्र 38 साल बताई जा रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो उनकी और अरुण लाल की उम्र में 28 साल का फर्क है। बताया जा रहा है ये शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होनी है। सोशल मीडिया पर अरुण और बुलबुल की तस्वीरों के साथ ही शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों (अरुण और बुलबुल) साथ में काफी खुश हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। बता दें, अरुण और बुलबुल एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और ये शादी अरुण की पहली वाइफ रीना की मर्जी से ही हो रही है। कहा ये भी जा रहा है कि एक महीने पहले अरुण और बुलबुल की सगाई हुई है। इससे पहले अरुण ने अपनी पहली वाइफ रीना से आपसी सहमति से तलाक भी लिया था। बताया ये भी जा रहा है कि रीना काफी समय से बीमार चल रही हैं।

बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं अरुण

पूर्व भारतीय ओपनर अरुण लाल फिलहाल बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं। अरुण की देखरेख में बंगाल की टीम ने 13 साल के लंबे समय के बाद साल 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई थी। टीम ने मौजूदा सत्र में लगातार 3 जीत से 18 अंक के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की है।

खास सदस्य और दोस्त होंगे शामिल

कहा जा रहा है अरुण और बुलबुल की इस शादी में बंगाल क्रिकेट संघ, कुछ चुनिंदा परिवार के सदस्यों और दोस्तों को ही आमंत्रतित किया जाएगा। शादी के बाद कपल का रिसेप्शन भी पीयरलेस इन होटल में ही होगा।

ऐसा रहा है क्रिकेट का करियर

क्रिकेट करियर की बात करें, तो अरुण लाल ने 16 टेस्ट में 6 हाफ सेंचुरी की मदद से 729 रन बनाए हैं। जबकि 13 वनडे में अरुण लाल ने एक अर्धशतक के दम पर 122 रन बनाए। अरुण लाल के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 156 मैचों में 10421 रन भी दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 43 अर्धशतक जड़े। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अरुण लाल कैंसर को भी मात दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed