बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा!
नई दिल्ली। रोजाना खबरें आती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई न कोई नया चेहरा डेब्यू के लिए तैयार हैं। बीते हफ्ते ही शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। तीनों किड्स स्टार्स जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार है। अब खबरे हैं कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। सारा की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है जो उन पर जमकर प्यार बरसाते है। फैंस उनकी खूबसूरती पर जान छिड़कते हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार सारा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा तेंदुलकर पहले से ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का मन बना चुकी हैं। वो एक्टिंग को अपने करियर के रूप में चुनना चाहती है।खबरें ये भी हैं कि वो इसके लिए ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं। बता दें कि सारा इससे पहले ब्रांड एंडोर्समेंट में नजर आ चुकी हैं।वैसे तो सारा ने अपनी पढ़ाई मेडिसिन में लंदन यूनिवर्सिटी से की है लेकिन वो अपना करियर बॉलीवुड में देखती हैं। उन्हें एक्टिंग में काफी इंटरेस्ट हैं और वो ग्लैमर वर्ल्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव
बता दें कि इंस्टाग्राम पर सारा को 18 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी खबरे आई थी कि सारा शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने सभी खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि था सारा फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं और बॉलीवुड में डेब्यू करने जैसी खबरें निराधार है…सारी खबरें बिल्कुल बकवास हैं।
