March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त निर्देश, वायरस को भारतीय बताने वाले कंटेंट तुरंत हटाएं

नई दिल्ली। एक तरफ जहां इस वक्त देश कोरोनावायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण पर कई तरह की भ्रामक पोस्ट साझा की जा रही हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को कोरोनावायरस के B.1.617 स्वरूप को भारतीय बताने वाले कंटेंट तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। ताकि कोरोना से जुड़ी फेक न्यूज़ पर रोक लगाई जा सके। इस संबंध में शुक्रवार को सभी कंपनियों को लिखे पत्र में सख्त लहजे में इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वायरस के B.1.617 वेरिएंट को लेकर बात पूरी तरह झूठ है। कोरोना के किसी भी स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन या अन्य वैज्ञानिक समूहों ने किसी भी रिपोर्ट में भारतीय नहीं बताया है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने 12 मई को ही इस बारे में स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी थी। कंपनियों से कहा गया है कि वे ऐसा हर वो कंटेंट हटा दें जिसमें ‘कोरोनावायरस के इंडियन वेरिएंट का जिक्र हो, संदर्भ हो या उसका अर्थ भी निकलता हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *