April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजस्थान के कांग्रेस राज में एक के बाद एक सांप्रदायिक घटनाएं, करौली और जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में तनाव

भीलवाड़ा। पहले करौली। फिर जोधपुर। अब भीलवाड़ा। राजस्थान में कांग्रेस के राज में एक के बाद एक सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। पहले करौली में रामनवमी के मौके पर दंगा हुआ। फिर सीएम अशोक गहलोत के क्षेत्र जोधपुर में भगवा झंडा हटाकर इस्लामी झंडा फहराने के मामले में जमकर हिंसा हुई। अब घटना भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके की है।

आरोप है कि बुधवार रात एक समुदाय के दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला किया। इस घटना में उनकी बाइक को भी फूंक दिया गया। भड़के लोगों ने इसके बाद सांगानेर में धरना दे दिया। घटना के बाद हालात को काबू में करने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है।

पिटाई से घायल युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस कह रही है कि घटना की वजह का अभी पता नहीं चला है। भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने बताया कि एक के सिर पर चोट लगी थी और दूसरे को खरोंच आई थी। कलेक्टर ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला प्रशासन ने किया है।

उधर, जोधपुर में ईद के एक दिन पहले और फिर ईद के दिन हिंसा के बाद से लागू कर्फ्यू अब भी जारी है। कर्फ्यू को शुक्रवार तक बढ़ाया गया है। यहां भी इंटरनेट बंद किया गया है। जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर बालमुकुंद बिस्सा सर्किल पर भगवा झंडा हटाकर इस्लामी झंडा फहराने की कोशिश हुई थी। जिसमें दो समुदायों के लोग भिड़ गए थे। चांद रात और ईद के दिन दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। वहां 141 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *