April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुजरात के राजकोट में भी हैदराबाद जैसी घटना, मुस्लिम युवती से प्रेम करने पर युवक की पीटकर हत्या

राजकोट। गुजरात के राजकोट में हैदराबाद जैसी घटना हुई है। हैदराबाद में मुस्लिम युवती से शादी करने पर उसके भाई ने नागराजू की पीटकर हत्या की थी। ठीक वैसा ही राजकोट में हुआ। यहां 22 साल के मिथुन ठाकुर को सुमिया कादिवार से प्रेम करना मौत की तरफ ले गया। सुमिया के भाई ने अपने साथियों और घरवालों के साथ पीट-पीटकर मिथुन की जान ले ली। घटना सोमवार की है। इसका खुलासा तब हुआ, जब प्रेमी की मौत की खबर बुधवार को सुमिया को हुई। उसने इस पर अपनी कलाई की नस काट ली। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने सबको घटना के बारे में जानकारी दी। भक्तिनगर थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी शाकिर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मिथुन ठाकुर बिहार का रहने वाला था। 18 साल की सुमिया और मिथुन प्रेम करते थे। राजकोट के जंगलेश्वर मेन रोड स्थित राधाकृष्ण सोसायटी के एक मोहल्ले में दोनों रहते थे। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर सुमिया के भाई शाकिर ने मिथुन की हत्या करने की ठानी। सोमवार को मिथुन ने सुमिया को फोन किया था, लेकिन फोन उसके भाई शाकिर ने उठा लिया। उसने मिथुन से न सुधरने पर गंभीर नतीजे की धमकी दी। मिथुन ने उसका विरोध किया।

इसके बाद शाकिर और उसके कुछ साथी परिजनों के साथ मिथुन के घर गए। वहां उसकी जमकर पिटाई की। इससे मिथुन बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने उसे राजकोट सिविल हॉस्पिटल में दाखिल कराया। जहां से उसे अहमदाबाद रेफर किया गया। बुधवार को मिथुन ने अहमदाबाद के हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। सुमिया की मां तलाकशुदा है और एक निजी कंपनी में काम करती है। मिथुन और उसके पिता बिपिन ठाकुर एक कारखाने में काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *