June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

AAP MLA अमानतुल्लाह खान के सर लगा ‘कलंक’, दिल्ली पुलिस ने घोषित किया ‘BC’

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन दिल्ली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया था। खबरों के मुताबिक, आप विधायक के साथ 6 और लोगों को भी गिरफ्तार किया। इसी बीच अब अमानतुल्लाह खान पर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। AAP MLA अमानतुल्लाह खान के सिर पर एक और कलंक लग गया है। जिसके बाद उनकी मुश्किलों और बढ़ गई है। साथ वो विपक्ष के निशाने पर आ गए है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आप विधायक को बीसी (बैड करैक्टर) घोषित कर दिया है।

उपरोक्त प्रकरण में विगत 30 मार्च क डीसीपी के पास अमानतुल्लाह खान को बीसी घोषित करने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। जिस पर सहमति व्यक्त की गई थी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि अमानतुल्ला एक हैबिचुअल ऑफेंडर (आदतन अपराधी) है। उनके खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने के मामले दर्ज हैं। बता दे कि अब तक पुलिस की तरफ से उक्त मामले 18 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *