April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुनील जाखड़ ने थामा BJP का दामन

नई दिल्ली। बुधवार को कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए। आपको बता दें कि कई दिनों से चल रही मनमुटाव के बाद उन्होंने फेसबुक के जरिए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ने के साथ उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को जमकर खरी खोटी भी सुनाई थी। बता दें कि पंजाब चुनाव से पहले सुनील जाखड़ और कांग्रेस के बीच लगातार तकरार देखने को मिल रही थी। जानकारी के लिए बता दें कि सुनील जाखड़ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के सुपुत्र है।

वहीं सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,”मुझे पूरा विश्वास है कि हम एक साथ पंजाब को एक नई दिशा में लेकर जाएंगे। इसमें सुनील जाखड़ जी का विशेष स्थान रहने वाला है। आपने (सुनील जाखड़) कई ज़िम्मेदारियों पर काम किया है। पंजाब में राष्ट्रवादी विचारधारी का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है।पंजाब में भाजपा विपक्ष की आवाज़ बनकर आ रही है। मैंने पहले भी कहा था जो भी राष्ट्रवादी ताकत के साथ जुड़ना चाहते हैं वे आ सकते हैं।”

उधर का भाजपा का दामन थमने के बाद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर आज सुनील जाखड़ ने एक परिवार से 50 साल का रिश्ता तोड़ा है तो उसमें कई आधारभूत बातें हैं किसी से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं था। हमारी 3 पीढ़िया 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया,मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया मैं एक ऐसे सूबे से संबंध रखता हूं जो गुरुओं-पीर की धरती है।

बता दें कि सुनील जाखड़ गांधी परिवार के बेहद करीबी भी माने जाते थे और उनकी गिनती पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी इसके अलावा एक वक्त में वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी माने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *