June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सत्ता में आते ही पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी, स्वास्थ्य मंत्री की गई कुर्सी

नई दिल्ली। पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। तब से किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरी हुई है। राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में बड़ा फेरबदल करते हुए कांग्रेस पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन सत्ता में काबिज होने के बाद भंगवत मान सरकार विवादों में फंसी हुई है। सत्ता में आने के बाद से भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में घिर गई है। इसी बीच पंजाब की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, सीएम भंगवत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को अपनी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया है। खबरों के अनुसार, विजय सिंगला पर रिश्वत लेने का आरोप हैं, जिसके बाद सीएम मान ने उन्हें कैबिनेट से हटा दिया है। इतना ही नहीं सीएम मान ने उनके खिलाफ पुलिस को मामला केस दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं भ्रष्टाचार के आरोप में घिर विजय सिंगला को अब पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

सीएम मान ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, आपको पता है कि आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है। हम एक रूपये की भी हेराफेरी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं जब चुनाव प्रचार के दौरान गांवों और कस्बों में जाता था तो लोगों के आंखों में एक उम्मीद दिखता था। लोगों में उम्मीद नजर आती थी। कि शायद कोई ऐसा आएगा। जो भ्रष्टाचार पर एक्शन लेगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। फिर चाहे अपने ही कोई क्यों ना हो? उनको बख्शा नहीं जाएगा। मेरे ध्यान में एक केस आया। जिसमें मेरी सरकार में मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। मैंने इस केस को बड़े गंभीर से लिया। ये केस सिर्फ मुझे पता है और किसी को नहीं। और मैं उस मंत्री के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *