February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मिली कट्टरपंथियों से धमकी

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद के बारे में हकीकत बताने पर बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा को रेप, जान से मारने और सिर कलम करने की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर ने एक टीवी डिबेट में अपनी राय रखी थी। जिसके बाद उनको धमकियां मिलने लगीं। नूपुर ने इस बारे में दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने फैक्ट चेकर और ऑल्ट न्यूज Alt News के मोहम्मद जुबैर पर तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने और खुद के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। खास बात ये है कि नूपुर ने जो बात टीवी डिबेट में कही, उसे मुस्लिम मौलाना और भगोड़ा जाकिर नाइक भी कह चुका है। तो पहले आप सुनिए कि नूपुर ने क्या कहा था।

नूपुर के टीवी डिबेट की इसी क्लिप को उठाकर मोहम्मद जुबैर ने ट्वीट किया था। ट्वीट में जुबैर ने लिखा कि एंकर नाविका कुमार ने सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वाली महिला को ये सब कहने दिया और भावनाएं भड़काने का मौका दिया।

इस पर तमाम लोगों ने नूपुर शर्मा का साथ दिया है। उनके ट्विटर हैंडल पर यूजर्स ने साथ खड़े होने के बारे में कहा है। कई लोगों ने मुस्लिम मौलाना जाकिर नाइक का वो वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो मुसलमानों के बीच कहता दिख रहा है कि पैगंबर ने 6 साल की बच्ची से शादी की थी और 9 साल की उम्र में उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। ये बात जाकिर नाइक हदीस के हवाले से कह रहा है। जबकि, यही बात कहने पर नूपुर को धमकियां मिल रही हैं। यहां आप सुनिए कि जाकिर नाइक ने क्या कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *