महाराष्ट्र

प्रियंका के खास इमरान को राज्यसभा का टिकट देने पर बवाल, कांग्रेस महासचिव ने इस्तीफा देने का किया ऐलान

शेयर करें:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राज्यसभा टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में बवाल देखने को मिल रहा है। राज्यसभा टिकट को लेकर के पार्टी नेताओं के बीच लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। बीते दिनों कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले में अपनी नाराजगी खुलकर गांधी फैमिली से जताई थी।

बता दें कि महाराष्ट्र से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के खास माने जाने वाले उर्दू कवि इमरान प्रतापगढ़ी  को टिकट दिया है। इमरान प्रतापगढ़ी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में महाराष्ट्र में कांग्रेस महासचिव अशीष देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

जिस दिन कांग्रेस ने महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। उसके बाद से ही पार्टी के कई दिग्गज नेता अपना रोष जता चुके है। इमरान को महाराष्ट्र से कैंडिडेट बनाए जाने पर पार्टी में अंसतोष दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गड नेता पृथ्वीराज चव्हाण इमरान को टिकट दिए जाने खफा नजर आ चुके है। इसके अलावा कांग्रेस से जुड़ी फिल्मों की एक्टर रहीं नगमा और पवन खेड़ा भी ट्विटर के माध्यम से नाराजगी जता चुके है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें