May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केरल में फैलते कोरोना के बीच अब Norovirus ने भी दी दस्तक, जानिए कितना है खतरनाक

तिरुवनंतपुरम। केरल में एक तरफ कोविड से फिर हाहाकार मचा है। रोज एक हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इस बीच, एक नए वायरस ने यहां दस्तक दी है। इस वायरस का नाम नोरोवायरस है। केरल में दो बच्चों में ये वायरस मिला है। तो पहले जानते हैं कि ये वायरस कितना खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के मुताबिक इस वायरस से दुनिया में तमाम लोगों को पेट खराब होने की शिकायत हती है। डायरिया जैसे लक्षण इस वायरस के मरीजों में मिलते हैं। रोटावायरस जैसे ही लक्षण आम तौर पर नोरोवायरस के भी होते हैं। इसके अलावा इसकी वजह से आंतों में सूजन भी होती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस वायरस का मरीज लंबे समय तक बीमार रहता है। हर साल करीब 7 करोड़ लोग इसका शिकार बनते हैं। ज्यादातर ये वायरस 5 साल तक की उम्र के बच्चों को अपना शिकार बनाता है। हर साल दुनिया में इस वायरस से 2 लाख लोगों की मौत होती है। इनमें करीब 50000 बच्चे होते हैं। गरीब देशों में ये वायरस काफी फैलते हुए देखा जाता है। केरल सरकार ने हालांकि, इस वायरस से न डरने की अपील लोगों से की है। स्वास्थ्य विभाग मामले को देख रहा है और वायरस को और फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक खराब भोजन या पानी के अलावा वायरस ग्रस्त लोगों से मिलने से ये फैलता है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि विजिनझम में दो मरीज मिले हैं। सैंपल लिए गए हैं और इलाके में और लोगों की जांच कराई जा रही है। दोनों मरीज बच्चे हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस वायरस का इलाज है और इसे फैलने से रोकने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। वीना ने ये भी कहा कि फिलहाल चिंता का कारण नहीं है। हर व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए और साफ-सफाई रखने की जरूरत है। दोनों बच्चों को मिड-डे मील खाने के बाद फूड प्वॉयजनिंग हुई थी। जिसके बाद सैंपल के टेस्ट में नोरोवायरस का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *