June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जब कई प्रोजेक्ट्स से राधिका आप्टे को किया गया था रिजेक्ट

नई दिल्ली। सिनेमा जगत में जो ‘जो दिखता है वही बिकता है’ का फंडा सबको पता है और इसका सबसे ज्यादा प्रेशर यहां की अभिनेत्रियों पर होता है। ईशा गुप्ता और राधिका आप्टे के हालिया इंटरव्यू से ये बात एक बार फिर साबित हो गई है। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर की शुरुआत में कैसे उन्हें गोर रंग का इंजेक्शन लेने और नाक की सर्जरी करवाने के लिए कहा गया था। ईशा गुप्ता के बाद बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने फ़िल्मी दुनिया के पीछे का सच बयां किया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि राधिका आप्टे हैं। जी हां, राधिका आप्टे ने पिछले दिनों दिए अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके सामने ऐसी-ऐसी डिमांड रखी गई थीं कि ऐक्ट्रेस भड़क उठी थीं। राधिका ने बताया कि उनसे बोटॉक्स से लेकर ब्रेस्ट इंप्लांट कराने तक के लिए कहा गया था। राधिका ने इस बात का भी खुलासा किया कि अभी हाल के दिनों में उन्हें कुछ प्रॉजेक्ट्स से इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि उनकी तुलना में दूसरी ऐक्ट्रेस के ब्रेस्ट और लिप्स बड़े थे।

आपको बता दें कि राधिका जल्द ही फिल्म ‘फॉरेंसिक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में राधिका के अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2020 में इसी नाम से आई मलयाली फिल्म का हिंदी रीमेक है। राधिका आप्टे इस फिल्म में एक जांच अधिकारी के रोल में दिखेंगी। आज भले ही सिनेमा जगत में हीरो और हीरोइन हिरोइन की बराबरी की बात की जाती हो। रोल से लेकर फीस तक में दोनों के समान अधिकार की बात होती हो, पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे की माने तो अभी भी इसमें लम्बा सफ़र तय करना बाकि है। हिरोइन्स को अभी भी ‘खास बॉडी शेप और साइज’ न होने के कारण रिजेक्ट कर दिया जाता है।

अजीबोगरीब वजह बता कई प्रोजेक्ट्स से किया रिजेक्ट

अभी हाल ही में राधिका आप्टे ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से अजीबोगरीब वजह बताकर रिजेक्ट किया गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही उन्हें एक प्रॉजेक्ट से इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि उनकी तुलना में दूसरी ऐक्ट्रेस के बड़े ब्रेस्ट और लिप्स थे। राधिका से कहा गया कि वह एक्ट्रेस उनसे ज्यादा सेक्सी है और ज्यादा बिकेगी।

कभी नाक की सर्जरी तो कभी ब्रेस्ट इंप्लांट करवाने को कहा

इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने अपने करियर की शुरुआती दिनों को भी याद किया जब उन्हें अपनी ‘बॉडी पर काम’ करने की सलाह दी गई थी। राधिका आप्टे के मुताबिक, उन्होंने उन चीजों को अपने ऊपर हावी तो नहीं होने दिया पर गुस्सा जरूर दिलाया। राधिका आप्टे ने बताया, ‘शुरुआत में प्रेशर था मुझ पर। जब मैं इंडस्ट्री में नई थी तो मुझसे मेरी बॉडी पर कुछ काम करवाने के लिए कहा गया। पहली मुलाकात में कहा गया कि मैं अपनी नाक की सर्जरी करवा लूं। दूसरी मुलाकात में मुझसे ब्रेस्ट सर्जरी कराने को कहा गया।’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘फिर यह चलता रहा। मुझसे कभी अपनी टांगों पर तो कभी जबड़े की सर्जरी करवाने के लिए कहा गया। मुझे अपने बाल कलर करवाने में ही 30 साल लग गए। मैं तो कभी इंजेक्शन भी नहीं लगवाऊंगी। मुझे इन सब चीजों पर गुस्सा तो आया पर इनकी वजह से मुझे अपनी बॉडी से और भी प्यार हो गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *