March 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डॉ. यशपाल ने पलवल नगर परिषद चेयरमैन पद के लिए पर्चा दाखिल किया

पलवल। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पलवल नगर परिषद के चेयरमैन पद के उम्मीदवार डॉ. यशपाल ने आज गाजे-बाजे के साथ पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। साथ में पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथिन से विधायक प्रवीण डागर, बडगल से विधायक श्रीमती सीमा तिरखा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बैंसला, महामंत्री सुनील बैंसला सहित कई जाने-माने लोग भी पर्चा दाखिल के दौरान उपस्थित रहे। पलवल नगर परिषद के चुनाव आगामी 19 जून को होने हैं।

पर्चा दाखिल करने के बाद डॉ. यशपाल ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्थानीय मुद्दों से जुड़ा है। जिन मुद्दों से स्थानीय लोगों के रोजमर्रा की जरूरतें से प्रभावित होती हैं। यह चुनाव पलवल के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार और हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार आने के बाद पलवल में विकास की रफ्तार बहुत तेज हुई है। इस बात को यहां के लोगों को पता होना चाहिए।

आने वाले समय में पलवल में विकास की रफ्तार रूके नहीं, इसका हम सभी को ध्यान में रखना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर भी बीजेपी को ही नेतृत्व मिले। इसमें आप सभी की भागीदारी जरूरी है। ताकि पलवल के विकास के संदर्भ में किसी तरह की अड़चनें नहीं आये। भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। चाहे वह स्थानीय स्तर पर हो, राज्य स्तर पर हो या केन्द्रीय स्तर पर हो। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को यहां से जीतना जरूरी है और जीत दिलाने की जिम्मेदारी आप सबकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *