दुनिया

International Yoga Day: भारतीय योग के रंग में रंगी दुनिया

शेयर करें:

नई दिल्ली। आज 21 जून है, इन दिन को इंटरनेशनल योगा डे के तौर पर मनाया जाता है। आज भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया 8वां इंटरनेशनल योगा डे मना रही है। इस दिन पूरी दुनिया में जगहों-जगहों पर योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर साल योग दिवस पर नई थीम रखी जाती है जिसे लेकर लोगों में उत्साह रहता है।

आयुष मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ थीम चुनी गई है। इसका अर्थ होता है मानवता के लिए योग। इस साल इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में योग दिवस का आयोजन किया जाता है।

सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिजी, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों के लोग योग करते नजर आ रहे हैं तो वहीं, इस अमूल्य धरोहर (योग) को दुनिया को देने वाले भारत में इसे लेकर खास आयोजन किया गया है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें