देश

देश Bihar: सबसे बड़ा सवाल : राष्ट्रपति चुनाव में किसके साथ जाएंगे बिहार के CM नीतीश कुमार? JDU ने कर दिया ऐलान

शेयर करें:

नई दिल्ली। देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर एनडीए और विपक्षों दलों ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। पहले जहां कांंग्रेस ने सहयोगी दल के साथ सहमति जताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान कर दिया। वहीं एनडीए ने विपक्ष के उम्मीदवार के जवाब में मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का कैंडिडेट घोषित कर दिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका ऐलानप्रेस कांफ्रेंस के जरिए किया। हालांकि एनडीए की सहयोगी जेडीयू दल यानी नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर संशय है कि क्या वो एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी? क्योंकि इस बार एनडीए सरकार में वित्तमंत्री रहे यशंवत सिन्हा को मैदान में उतारा है और वो बिहार के हजारीबाग से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जेडीयू विपक्ष दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का सपोर्ट करेंगे।

 

दरअसल, जब नीतीश कुमार एनडीए के साथ थे। तब साल 2012 में केंद्र में विपक्ष में रही भाजपा ने पीए संगमा को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उस वक्त नीतीश कुमार ने गठबंधन के उलट यूपीए कैंडिडेट प्रणब मुखर्जी को समर्थन दे दिया था। जिसके बाद से जेडीयू और भाजपा के रिश्तों में दरार पड़ गई थी। इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने अपनी पुराने सहयोगी एनडीए से अलग होकर लालू यादव के साथ महागठबंधन में शामिल हो गए थे।

Ad Zone: in_content

 

इसके बाद जब साल 2017 में नीतीश लालू के साथ महागठबंधन में थे। कांग्रेस ने लालू यादव से विचार करते हुए यूपीए की ओर से मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया था। वहीं एनडीए ने बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। लेकिन सबके मन में सस्पेंस था कि क्या नीतीश कुमार मीरा कुमार को सपोर्ट करेंगे। क्योंकि कांग्रेस इस बात पर विश्वास था कि नीतीश कुमार मीरा कुमार को ही समर्थन देंगे। मगर उन्होंने सियासी गलियारे को चौंकाते हुए एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को समर्थन दे दिया। इस बार भी नीतीश कुमार ने खुले तौर पर एनडीए प्रत्याशी का समर्थन दे दिया है।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें