June 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

HIT – The First Case : गुस्सैल ऑफिसर बने राजकुमार राव केस सुलझाएंगे या पड़ जायेगी उनकी ही जान खतरे में

नई दिल्ली : राजकुमार राव, और सान्या मल्होत्रा  की फिल्म हिट : द फर्स्ट केस का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव “होमीसाइड इंटरवेंशन टीम (हिट )” के बेस्ट इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सान्या मल्होत्रा , राजकुमार राव की प्रेमिका का रोल निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक हाई प्रोफाइल केस की जांच राजकुमार राव को दी जाती है, लेकिन उस केस को सुलझाने के चक्कर में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जान खतरे में पड़ जाती है । हिट : द फर्स्ट केस तेलुगु फिल्म का रीमेक है, जिसे हिंदी में रिलीज़ किया जा रहा है आपको यह फिल्म थिएटर में 15 जुलाई को देखने को मिलेगी ।

 

ट्रेलर में क्या है
जैसा की ये फिल्म तेलुगु फिल्म का रीमेक है। अगर बात करें कहानी कि तो उसमें दिखाया गया है कैसे एक प्रीती नाम की लड़की लापता हो जाती है और फिर उसे खोजने के लिए एक स्पेशल ऑफिसर राजकुमार राव को जांच सौंपी जाती है। राजकुमार राव जो पहले से एक पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस से गुजर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें समय समय पर अटैक आते रहते हैं। सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव रिलेशन में आ जाते हैं। सान्या उनके पास्ट को जानना चाहती हैं जिससे राजकुमार राव की इमोशनल कहानी जुडी हुई है । ट्रेलर में राजकुमार राव को आप एक अजीब किरदार के रूप में देखेंगे जिसे बात बात पर गुस्सा आ जाता है। जिसे आग को देखने से समस्या है और जो जब किसी एक केस के पीछे पड़ता है, तो मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से उससे जुड़ जाता है। ट्रेलर में हम यह भी देखते हैं कि राजकुमार राव पर कोई पिस्टल भी रखता है। अब आगे क्या है जिसने तेलुगु भाषा में फिल्म देखी है उसे पता होगा।

ट्रेलर कैसा है
क्योंकि फिल्म तेलुगु का रीमेक वर्ज़न है इसलिए ट्रेलर की कहानी, चरित्रों का निर्माण पूर्वकथित है। अलग है तो ट्रेलर के विसुअल और म्यूजिक। ट्रेलर में राजकुमार राव के लुक में तो कुछ नहीं है पर उनकी एक्टिंग परफॉर्मन्स जरूर आप को प्रभावित करती है। पसीने से लतपत परेशान राजकुमार राव को जब हम देखते हैं तो हमारी भावनाएं उनसे जुड़ जाती हैं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की केमिस्ट्री भी मजेदार है और उन पर फिल्माया गया गाना भी रोमांटिक फीलिंग देता है। बाकी फिल्म का लेखन और डायलाग सस्पेंस से भरा हुआ है लेकिन वह दर्शकों की भीड़ अपनी ओर खींच ले ऐसा तो नही लगता है। इसके अलावा फिल्म को तेलुगु भाषा में ज्यादातर दर्शकों ने देखा हुआ है, तो उससे भी इस फिल्म का दर्शक वर्ग कम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *