June 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंत के खराब प्रदर्शन पर पूर्व खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, कहा- मैं उसे कप्तानी से रोकता…

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का समापन हो गया है। इस सीरीज को दोनों टीमों ने 2-2 की बराबरी के साथ खत्म किया। सीरीज की शुरुआत में पहले और दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था, लेकिन इसके बाद के दो, तीसरे और चौथे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराया था। इसके बाद बैंग्लोर के एम चिन्नास्वामी में होना था, लेकिन बारिश के चलते इस मैच को रद्द करना पड़ा था। जिसके बाद दोनों ही टीमें ने सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। इस सीरीज में कई नए चैहरो को चयनकर्ताओं को टीम में जगह दी थी। इसके पीछे की वजह इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप भी है और उसके लिहाज से भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण थी।

ऋषभ पंत ने किया निराश

कई नए खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका  के साथ हुई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन भी किया, लेकिन कई ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो इस सीरीज में फ्लॉप रहे। इसमें सबसे पहला नाम सीरीज के लिए चुने गए कप्तान ऋषभ पंत  का है। जी, हां ऋषभ पंत ने इस सीरीज में टीम के कोच व मैनेजमेंट को काफी निराश किया। इससे पहले भी आईपीएल 2022 में भी ऋषभ पंत का बल्ला खामोश रहा। हांलाकि, ऐसे प्रदर्शन के बावजूद भी भी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए दौरे में भारतीय टीम के कप्तान के रुप में चुना गया। ऋसभ पंत के इस प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर मदन लाल का बयान आया है। उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मैं पंत को कप्तान बनने से रोकता- मदन लाल

साल 1983 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे मदन लाल ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि “मैं उसे कप्तान बनने से रोकता और इसकी अनुमति नहीं देता क्योंकि ऐसे खिलाड़ी को बाद में यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। भारत का कप्तान बनना एक बड़ी बात है। वह एक युवा खिलाड़ी है। वह कहीं नहीं जा रहा है। वह जितना लंबा खेलेगा उतना मैच्योर्ड होगा।”

दो साल बाद बने कप्तान- मदन लाल

इसके बाद मदन लाल ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाने पर बात करते हुए कहा कि “अगले दो सालों में अगर वो अपनी बल्लेबाजी को अगले स्तर तक ले जाते हैं तो वह एक अच्छे कप्तान होंगे और चीजों को अच्छी तरीके से डील कर पाएंगे। वह अलग नेचर के प्लेयर हैं। एमएस धोनी कूल कप्तान थे जो बतौर कप्तान उन पर जचता था। विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज थे। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि पंत को अपनी बल्लेबाजी का तरीका बदलना चाहिए लेकिन वह थोड़ी परिपक्वता के साथ खेलें तो यह बहुत अच्छा होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *