August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Sankalp Yatra: ‘भारत संविधान से चलेगा, शरिया से नहीं’, हिंदुओं को मिल रही धमकी के विरोध में दिल्ली में निकाला जा रहा संकल्प मार्च

नई दिल्लीं। बीते दिनों बीजेपी पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद से ही देश में बवाल देखने को मिल रहा है। नूपुर शर्मा का न केवल देश में लोगों के निशाने पर हैं बल्कि कई दुनिया के कई देश भी इसपर अपना विरोध जता चुके हैं। पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के बाद से ही नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस मामले में नूपुर शर्मा का बचाव करने वालों कई लोगों की जान जा चुकी हैं तो वहीं कईयों को धमकाया जा रहा है। इस मामले में अब इन्हीं लोगों के बचाव के लिए और उनकी सहायता के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सामने आए हैं।

आज राजधानी दिल्ली में राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हत्या की घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद  की ओर से संविधान संकल्प यात्रा  का आयोजन किया जा रहा है। इस संविधान संकल्प यात्रा में कई बड़े संत महात्मा और सेना के रिटायर्ड अफसर शामिल हो रहे हैं। ये यात्रा राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च करेगी। माना जा रहा है कि इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। समस्त हिंदू समाज के बैनर तले इस मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

आज होगी संविधान संकल्प यात्रा

सुबह 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद की संविधान संकल्प यात्रा शुरू हुई। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे और राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल निर्मम हत्या के बाद लोगों को मिल रही धमकियों को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

आपको बता दें, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत है। अगर कुछ गड़बड़ होती है या फिर विवादित नारे लगाए जाते हैं। या ऐसी कोई भाषणबाजी होती है, तो हम कानून के मुताबिक एक्शन लेंगे। पुलिस द्वारा इस पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी भी करवा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *