June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IRCTC Indian Railways: रेल से सफर करने वालों को झटका, नाश्ता और खाना हुआ महंगा, जानिए अब कितने चुकाने होंगे पैसे

नई दिल्ली। आपमें से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो की ट्रेन से सफर करते होंगे। ऐसे में आप इस बात से भी वाकिफ होंगे कि राजधानी, दुरंतो, शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में टिकट बुकिंग करते समय खाने का ऑप्शन सेलेक्ट नहीं करने पर भी सर्विस चार्ज का भुगतान करना पड़ता था लेकिन अब इसमें आपको राहत मिलेगी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाला सर्विस चार्ज खत्म करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब जो यात्री टिकट बुकिंग में खाने के विकल्प को नहीं चुनेंगे उन्हें सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा यात्रियों को पानी और चाय जैसी सुविधाएं भी सामान्य कीमत पर मिलेंगी। हालांकि यहां झटके वाली बात ये है कि अब नाश्ते और खाने के लिए यात्रियों को 50 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे।

इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को एक सर्कुलर जारी किया है। इस जारी सर्कुलर के अनुसार, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में सेकंड और थर्ड एसी में सुबह की चाय के लिए 20 रुपये चुकाने पड़ते हैं। वहीं, IA/EC में चाय के लिए 35 रुपये का भुगतान करना होगा। सेकंड और थर्ड एसी में नाश्ता के लिए यात्रियों को 105 रुपये देने होंगे। एसी चेयर कार में जो यात्री होंगे उन्हें नाश्ता के लिए 155 रुपये देने पड़ेंगे।

इसके अलावा IA/EC में डिनर और लंच 245 रुपये देने होंगे, सेकंड एसी, थर्ड एसी में 185 रुपये में लंच और डिनर की सुविधा मिलेगा। वहीं, चेयर कार में इसके लिए 235 रुपये देने पड़ेंगे। IA/EC में शाम को स्नैक्स के साथ चाय के लिए आपको 140 से 180 रुपये देने होंगे। जबकि सेकंड और थर्ड एसी में चाय के साथ स्नैक्स आपको 90 रुपये में मिल जाएगा। चेयर कार में सफर करने वालों को इसके लिए करीब 140 रुपये का भुगतान करना होगा।

दुरंतो स्लीपर क्लास में ये होगी कीमत- दुरंतो स्लीपर क्लास में यात्रियों को सुबह की चाय के लिए 15 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा नाश्ते के लिए 90 रुपए देने होंगे। लंच-डिनर के लिए 120 रुपये चुकाने होंगे। जो यात्री चेयर कार में सफर कर रहे हैं उन्हें इसके लिए 170 रुपये देने पड़ेंगे। वहीं शाम को स्नैक्स और चाय की सुविधा 50 रुपये में मिलेगी।

तेजस ट्रेनों में ये है कीमत- जो यात्री तेजस ट्रेनों से सफर करेंगे उन्हें IA/EC  में नाश्ते के लिए 155- 205 रुपये देने होंगे। लंच और डिनर 244 से 294 रुपये में मिलेगा। तो वहीं सेकंड एसी और थर्ड एसी में नाश्ते के लिए 122-172 रुपये देने होंगे। लंच और डिनर 222 से 272 रुपए में मिलेगा और शाम में स्नैक्स के साथ चाय IA/EC  में 105 से 155 में मिलेगी। सेकंड और थर्ड एसी में इसके लिए 66 से 116 रुपये देने होंगे।

वंदे भारत ट्रेनों में कीमत- वंदे भारत ट्रेनों में सुबह की चाय के लिए यात्रियों को 15 रुपये देने होंगे। नाश्ता 155 से 205 रुपये में मिलेगा। वहीं, सेकंड एसी में 122 से 172 रुपये में नाश्ते की सुविधा मिलेगा। जिन यात्रियों को लंच और डिनर करना है उन्हें इसके लिए 244 से 294 रुपये देने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *