April 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नौकरी का झांसा देकर रेलवे कर्मचारियों ने महिला से किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली से एक शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला से चार लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। रेप का आरोप रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों पर लगाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के करीब ढाई बजे पीड़िता ने पुलिस को कॉल करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला उसे नहीं मिली। लेकिन स्टाफ द्वारा ढूंढ़ने और मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर पाया गया। पीड़िता की उम्र 30 वर्ष है और वो फरीदाबाद की निवासी है। उसने बताया कि वो पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है और तलाक के लिए कोर्ट में उसका केस चल रहा है। पीड़िता ने आगे बताया कि ‘वो एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी, जो कि एक रेलवे कर्मचारी है। उसने लड़की की नौकरी रेलवे में लगवाने का झूठा वादा करके फोन पर बात करना शुरू कर दिया।’

गुरुवार यानी 21 जुलाई को उसने लड़की को फोन कर बेटे के जन्मदिन और नया घर खरीदने की खुशी में आयोजित की गई पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया। इसके बाद वो रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर पहुंची, जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर चला गया। आरोपी ने लड़की को विद्युत विभाग के कर्मचारियों के उपयोग के लिए बनी एक झोपड़ी में बैठने के लिए कहा। इसके बाद उसका एक और दोस्त झोपड़ी के अंदर घुसा और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। आरोपी के दो साथी बाहर पहरेदारी कर रहे थे। उन चारो ने उस महिला का बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 376D/342 के तहत FIR दर्ज कर ली है। महिला की शिकायत के 2 घंटे के अंदर ही सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम

1.सतीश कुमार (35 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी, वीपीओ जंदखेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर यूपी

2.विनोद कुमार (38 वर्ष) पुत्र पूरन चंद, निवासी 76, श्याम सिद्ध कॉलोनी, पश्चिम पंजाबी बाग, नई दिल्ली

3.मंगल चंद मीणा (33 वर्ष) पुत्र नरसी लाल मीणा, निवासी वीपीओ रायसर, जिला जयपुर राजस्थान

4.जगदीश चंद (37 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बलराम, निवासी 96, ब्लॉक नंबर 7, खिकड़कीपुर, दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *