April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘भाभीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभा कर फेमस हुए एक्टर दीपेश भान का निधन

नई दिल्ली। टीवी अभिनेता दीपेश भान का आज के दिन यानि शनिवार को निधन हो गया। दीपेश भान को टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ मैं मलखान के किरदार के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि दीपेश आज सुबह क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान अचानक वो गिर गए जिसके बाद उनका निधन हो गया। दीपेश भान अपने पीछे अपनी बीवी और एक साल का बच्चा छोड़ गए।

इस खबर से आहत शो की प्रोड्यूसर बिनाफेर कोहली ने कहा कि वो अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहीं कि दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि,’वो एक बेहतरीन इंसान थे। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उन्हें पिछले 17 सालों से जानती हूं। वो मेरे लिए मेरे बेटे की तरह थे। ये बहुत गलत है कि हमने उन्हें इतनी जल्दी खो दिया। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही अपनी मां खोई थी। मां की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा था।’

शो में दीपेश की को-स्टार रही चारुल मलिक ने नम आंखों से उनके निधन पर दुःख जताया और कहा,’हमने सिर्फ साथ में काम करने वाला कलीग नहीं बल्कि अपना एक बहुत प्यारा दोस्त खो दिया। सुबह उनके निधन की खबर सुनकर मैं बहुत आहत हूं।

मैं कल ही उनसे मिली थी। हमने एक साथ कुछ फन वीडियोज भी शूट किये थे। वो मेरे बेहद करीबी दोस्तों में रहे हैं। वो असल जिंदगी में भी एक बेहद शानदार इंसान थे। उन्होंने सीन्स के दौरान भी कई बार मेरी कई चीज़ों में मदद की है।’ चारुल ने ये भी बताया कि दीपेश एक स्वस्थ्य जीवनशैली फ़ॉलो करते थे और काफी फिट एवं खुशमिजाज भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *