May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बदली-बदली लगी विद्या बालन की चाल, 3 महीने का बेबी बंप छिपाती दिखीं एक्ट्रेस!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन भले ही फिल्मों में दूर हो लेकिन सोशल गैदरिंग में स्पॉट हो ही जाती हैं। विद्या को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और चुलबुली एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है। एक्ट्रेस बीते काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को हुमा कुरैशी के बर्थडे बैश में देखा गया। जहां वो लूज टॉप में नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद कहा जा रहा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। खुद वीडियो में भी एक्ट्रेस ने इस बात का इशारा दिया है। फैंस का दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस अपने बेबी बंप छिपाने के लिए लूज कपड़े पहनकर आई हैं।

अलग अवतार में दिखीं विद्या बालन

दरअसल आज हुमा कुरैशी का बर्थडे है और बीती रात एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे बैश रखा है। पार्टी में विद्या बालन भी नजर आईं थी। उन्होंने मल्टी कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसमें उनका टॉप काफी लूज था। वीडियो में एक्ट्रेस की चाल भी काफी बदली-बदली लगी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद कहा कि मुझे पता ही नहीं चला..तीन महीने हो गए। वीडियो में विद्या ने तीन महीने का जिक्र किया है। एक्ट्रेस की चाल और बंप को लेकर फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द खुशखबरी देने वाली हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्या विद्या प्रेग्नेंट हैं?…दूसरे यूजर ने लिखा- इतना बड़ा बेबी बंप। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या छिपाने की कोशिश की जा रही हैं।

फैंस दे रहे एक्ट्रेस को बधाई

फैंस विद्या की लेटेस्ट वीडियो देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि वो खुशखबरी देने वाली हैं। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो एक्ट्रेस ही पता पाएंगी। बता दें कि विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से साल 2012 में शादी की थी। अब तक एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ नहीं सुनाई है और ये अवतार देखकर तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस काफी बेताब हैं कि एक्ट्रेस कब मां बनने की खुशखबरी देंगी। गौरतलब है कि बीते महीने ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ को दुनिया के सामने शेयर किया था। आलिया अभी भी अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *