June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश की धनी महिलाओं की लिस्ट में रोशनी नादर से लेकर किरण मजूमदार-शॉ का नाम

नई दिल्ली। देश की धनी महिलाओं की लिस्ट में पहले नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजी की रोशनी नादर मल्होत्रा ने अपनी जगह बनाए रखी हुई है। वे इस लिस्ट में लगातार दूसरे साल नंबर वन पर हैं। लिस्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये है। फैशन ब्रांड नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर ने सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन बनने के मामले में बायोकॉन की सीईओ किरण मजूमदार शॉ को पछाड़ दिया है। कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्दी वुमिन लिस्ट के अनुमार नायका सीईओ संपत्ति में 963 प्रतिशत की बढ़त के साथ देश की दूसरी सबसे अमीर महिला बन चुकी है।

एचसीएल टेक्नोलॉजी की रोशनी नादर मल्होत्रा

इस लिस्ट में पहले नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजी की रोशनी नादर मल्होत्रा का नाम शामिल है। वह इस लिस्ट में लगातार दूसरे साल नंबर एक पर बनी हुई हैं। लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये की है। वह इस लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला हैं जो एक लिस्टेड आईटी कंपनी को लीड कर रहीं हैं। उनके बाद 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ फाल्गुनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
Biocon की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ
बॉयोकॉन की फाउंडर और सीईओ किरण मजूमदार-शॉ  इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं उनकी कुल संपत्ति 29,030 करोड़ रुपये की है। अभी हाल ही में बायोकॉन की सब्सिडियरी कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने अमेरिका में वायट्रिस के बायोसिमिलर बिजनेस को 22,350 करोड़ रुपये में हासिल करने पर हामी भरी है।
40 वर्षीय नीलिमा मोटापर्ती
भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं 40 वर्षीय नीलिमा मोटापर्ती। वह Divi’s Laboratories मटेरियल सोर्सिंग व प्रोक्योरमेंट, काॅरपोरेट फाइनेंस और इन्वेस्टर रिलेशंस का काम देखती हैं। लिस्ट के अनुसार उनके पास 28180 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वूमेन लिस्ट 2021 में पांचवे नंबर पर आती हैं।  जोहो कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बु की  बहन 69 साल की राधा वेम्बू। राधा वेम्बु की कुल संपत्ति 26,260 करोड़ रुपय की है। वह जोहो मेल में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।
लीना गांधी तिवारी
भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में छठे नंबर पर अपनी जगह बनाने वाली लीना गांधी तिवारी है। मुंबई स्थित ग्लोबल फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन यूएसवी की 65 वर्षीय लीना गांधी तिवारी के पास कोटक बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट 2021 के अनुसार 24280 करोड़ रुपये की संपत्ति है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 24 करोड़ रुपये का उन्होंने दान भी किया है।
वंदना लाल
साल 2021 की कोटक बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट में नौंवें नंबर पर हैं Dr Lal PathLabs की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर 65 वर्षीय वंदना लाल। वे डॉ लाल पैथलैब्स के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की हेड भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *