April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Uttarakhand: जानिए कौन हैं महेंद्र भट्ट, जिन्हें बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सौंपी है उत्तराखंड की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। बीजेपी ने उत्तराखंड में सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी हैं। बीते बुधवार को ही पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे थे।इस मुलाकात के बाद से ही कहा जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट बन सकते हैं। हालांकि अब पार्टी ने साफ तौर पर महेंद्र भट्ट के नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि पहले चर्चा थी कि प्रदेश की कमान किसी ब्राह्मण नेता को सौंपी जा सकती हैं। इससे पहले से प्रदेश अध्यक्ष का पद नेता मदन कौशिक संभाल रहे थे। अब उत्तराखंड की कमान महेंद्र भट्ट के हाथों में हैं तो चलिए डिटेल में आपको बताते हैं कि महेश भट्ट कौन हैं।

15 दिन जेल में भी गुजार चुके हैं महेंद्र भट्ट

महेंद्र भट्ट बदरीनाथ से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने साल 1991-1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री का पद संभाला था। इसके अलावा वो विभाग संगठन मंत्री भी रहे थे। भट्ट ने भाजपा युवा मोर्चा के सह मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उत्तरांचल युवा मोर्चा अध्यक्ष का पद भी संभाला है। भट्ट लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। अपने पूरी करियर में भट्ट ने कई बड़े पदों का मोर्चा संभाला। इसी कारण भट्ट बीजेपी का विश्वसीय चेहरा रहे। भट्ट ने साल 2016 में  कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाली थी जिसमें वो यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे थे। इसके अलावा भट्ट 15 दिन जेल रहकर भी आए थे जब उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा लिया था।

मदन कौशिक ने दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की उपलक्ष्य में  मदन कौशिक ने भट्ट को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। उन्होंने लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक श्री महेंद्र भट्ट जी को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बता दें कि अब महेंद्र भट्ट जल्द ही मदन कौशिक से मिलने पहुंचेंगे। जहां मदन कौशिक उन्हें अपना कार्यभार सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *