April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सिद्धू मूसेवाला के बाद गीतकार जानी को मिली जान से मारने की धमकी, CM भगवंत को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही खौफ का माहौल है। सिंगर की हत्या 29 मई को हुई थी जहां कुछ शार्प शूटर्स ने सिंगर को बीच सड़क पर भून डाला था। सिंगर की मौत के बाद पंजाब पुलिस पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठा था। इस घटना के बाद सलमान खान और विक्की कैटरीना तक को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान खान ने तो खुद की सुरक्षा के लिए गन लाइसेंस भी ले लिया है। अब खबरें हैं कि पंजाब के फेमस गीतकार और सिंगर जानी को जान से मारने की धमकी मिली है।

पंजाब पुलिस से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

दरअसल जानी ने पंजाब पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। गीतकार का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। उनको लगातार जान से मारने की धमकियां फोन के लिए मिल रही हैं। सिंगर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब पुलिस को इस संदर्भ में चिट्ठी लिखी है।  उन्होंने चिट्ठी में सुरक्षा की मांग की है। अपने एक बयान में जानी ने बताया कि धमकियां मिलने के बाद उन्होंने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। फिलहाल उनकी और उनके मैनेजर की जान को खतरा है।

कई बेहतरीन गानों को है लिखा

मामले पर जानकारी देते हुए मैनेजर दिलराज ने कहा कि गीतकार ने सुरक्षा की मांग की है जिसको लेकर उन्होंने सीएम भगवंत मान और पंजाब पुलिस को चिट्ठी लिखी है। लगातार उन्हें गैंगस्टर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जो बहुत ही परेशान करने वाली बात है। बता दें कि जानी पंजाबी इंडस्ट्री की जान हैं। उन्होंने कई बेहतरीन गानों को लिखा और गाया है। जिसमें बी प्राक का गाना बड़ा पछताओं, सिंगर अफसाना का गाया गाना तितलियां, किसी और का हूं फिलहाल’ और मेरा यार हंस रहा है बारिश की जाए’ शामिल हैं। बी प्राक तो अपने गानों में जानी का जिक्र बार-बार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *