April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Hyundai New Car: ऑटोमेटिक ब्रेक फीचर के साथ रडार वाली हुंडई SUV, 10 अगस्त को होगी लॉन्च

नई दिल्ली। हुंडई मोटर भारत में 10 अगस्त को 2022 Tucson फेसलिफ्ट SUV लॉन्च करने वाली है। पहले इसकी लॉन्चिंग 4 अगस्त को होनी थी। लेकिन अब कंपनी की यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में Citroen C5 Aircross जैसी गाड़ियों को मात देगी। कंपनी ने कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है, ग्राहक 50 हजार रुपये देकर इस SUV को बुक कर सकते हैं। ह्यून्दे ने भारत में नई टूसॉन फेसलिफ्ट के लॉन्च की तारीख अब और आगे बढ़ा दी है। 50,000 रुपये के साथ बुकिंग शुरु कर दी गई है और एसयूवी में दिलचस्पी रखने वाले ह्यून्दे डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इस कार की बुकिंग कर सकते हैं।

नई टूसॉन दो ट्रिम्स – प्लैटिनम और सिग्नेचर में उपलब्ध होगी जिसमें प्लैटिनम के साथ 45 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और सिग्नेचर के साथ 60 स्टैंडड सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। इसकी खास बात है कि यह हुंडई की पहली SUV है, जो लेवल 2 के ADAS फीचर्स को इंडिया में सपोर्ट करेगी। इसमें ऑटोमेटेड सेंसिंग टेक्नोलॉजी, किसी ऑब्जेक्ट को डिटेक्ट करने के लिए कैमरा व रडार सेंसर दिए होंगे। मुश्किल परिस्थितियों में यह कार खुद ही ब्रेक लगा सकेगी।

बदल गया SUV का लुक

नई जनरेशन Hyundai Tucson को नए लुक्स के साथ अपडेट किया गया है। SUV में एलईडी हेडलाइट के साथ एक बड़ी ग्रिल दी गई है। हेडलाइट इस तरह से दिया गया है कि यह ग्रिल का हिस्सा लगती है। नीचे LED फॉग लैंप्स मिलते हैं। एसयूवी के रियर में आपको अपडेटेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं।

इंजन

कंपनी की यह SUV दमदार इंजन के साथ लाई गई है। इसमें दो इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं। पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक और डीजल इंजन को आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जहां पेट्रोल इंजन 156 पीएस का मैक्सीमम आउटपुट देता है, वहीं डीजल इंजन 186 पीएस की पावर में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *