February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डलझील में शान से लहराया तिरंगा, उपराज्य पाल मनोज सिन्हा ने ‘तिरंगा शिकारा रैली’ को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पूरे देश में जगह-जगह तिरंगा लहराता देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जम्मू कश्मीर में भी ‘तिरंगा शिकारा रैली’ का आयोजन किया गया। ये रैली जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। तिरंगा शिकारा रैली को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के इच्छुक भारतीय नागरिक इस अभियान के ऑफिशल पोर्टल harghartiranga.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा, तिरंगे के साथ अपने फोटोज अपलोड करने पक हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

गौरतलब है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चलते देश में इस झंडे की बिक्री बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के डाक विभाग ने पिछले 10 दिनों में करीब 1 करोड़ झंडे की बिक्री की है। इस बारे में, संचार मंत्रालय ने बताया कि भारतीय डाक ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से 25 रुपए प्रति झंडे की कीमत से 10 दिनों के अंदर लगभग 1 करोड़ से अधिक झंडे बेचे हैं। संचार मंत्रालय के अनुसार, झंडे की ऑनलाइन बिक्री के दौरान विभाग ने देश भर में किसी भी पते पर फ्री होम डिलीवरी दी है। इतना ही नहीं, देश भर के करीब 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने मिलकर शहरों, कस्बों और गांवों में “हर घर तिरंगा” के संदेश का उत्साहपूर्वक प्रचार-प्रसार भी किया है।

इसके अलावा, इस अभियान को देश के कोने-कोने तक फैलाने के लिए डाक विभाग ने प्रभातफेरी, बाइक रैली और चौपाल सभा जैसे कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। डाक विभाग द्वारा तिरंगे की बिक्री 15 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। लोग अपने पोस्ट ऑफिस में जाकर झंडा खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर भी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *