April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टी राजा सिंह पर BJP का बड़ा एक्शन, पार्टी से हुए निलंबित, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

नई दिल्ली। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले टी राजा सिंह पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है और साथ ही भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इसके साथ ही टी राजा सिंह को 10 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। पार्टी ने लेटर जारी करते हुए इसकी सूचना दी है।

इसके साथ ही इसमें लिखा है कि उन्होंने पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की है। ज्ञात हो कि इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निलंबति कर दिया था।

बता दें कि आज सुबह ही टी राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजा सिंह ने कथित तौर पर एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी की थी। राजा सिंह का वीडियो सामने आने के बाद हैदराबाद में जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद उनके खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया था।

हैदराबाद पुलिस के डीसीपी पी. साई चैतन्य ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि बीजेपी विधायक ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *