April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब एक्टर नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें, महाठग से गिफ्ट में ली थी कार

नई दिल्ली। महाठग सुकेश चंद्रशेखर के फर्जीवाड़े और 200 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के मामले में एक्टर जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब एक और एक्टर नोरा फतेही भी घिरती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा EOW ने शुक्रवार को नोरा फतेही से करीब 7 घंटे पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक नोरा से 50 से ज्यादा सवाल ईओडब्ल्यू के अफसरों ने पूछे। दिल्ली पुलिस ने बीते हफ्ते नोरा फतेही को समन जारी किया था। उन्हें शुक्रवार को तलब किया गया था। अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक नोरा सुबह 11 बजे ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंची थीं और शाम करीब 6 बजे उन्हें पूछताछ से मुक्ति मिली।

अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नोरा से दिल्ली पुलिस ने सुकेश से मिले गिफ्ट्स के बारे में जानकारी मांगी। खबरों के मुताबिक नोरा ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने सुकेश से एक गाड़ी तोहफे में ली थी। वहीं, ईडी का कहना है कि जैकलीन के कहने पर सुकेश ने उनकी बहन जेराल्डीन के बैंक खाते में करीब 1.73 लाख अमेरिकी डॉलर, भाई वॉरेन के खाते में 26470 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दिए थे। जबकि जैकलीन के माता-पिता के लिए पोर्श और मासेराती जैसी महंगी कारें दी थीं।

बता दें कि सुकेश के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही और एक्टर लीना मारिया पर आरोप है कि उन्होंने महाठग से करोड़ों के महंगे तोहफे लिए। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले इस मामले में केस दर्ज किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जैकलीन और नोरा समेत सभी से पूछताछ की थी। ईडी ने इस मामले में आरोपपत्र भी कोर्ट में दाखिल कर दिया है। अब नोरा जैकलीन से दिल्ली पुलिस भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *