April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ट्विटर पर विराट कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतने करोड़ फॉलोअर्स लेकर छोड़ा सबको पीछे

नई दिल्ली। आज कल सोशल मीडिया का दौर है और हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करता है। आम लोग हो या बॉलीवुड स्टार्स सभी को सोशल मीडिया पर अप टू-डेट रहना पसंद है। इसी बीच खबर आ रही है कि सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स के मामले में विराट कोहली ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।  विराट कोहली के ट्विटर पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। विराट दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन चुके हैं जिन्हें इतने ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि सिर्फ ट्विटर पर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी विराट को पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

विराट ने पूरा किया  50 मिलियन फॉलोअर्स का सफर

बता दें कि  ट्विटर से पहले  साल 2020 में विराट के इंस्टाग्राम पर  50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। जिसके बाद इस साल भी विराट की फैन फॉलोविंग में इजाफा हुआ। इसी साल क्रिकेटर को इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ लोगों ने फॉलो किया। ये खबर विराट के फैंन के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि विराट कोहली के अलावा कोई ऐसा क्रिकेटर नहीं है जिसे इतने ज्यादा लोग फॉलो करते हो।  ये विराट के लिए बड़ी उपलब्धि है। बात ट्विटर की करें तो अब ट्विटर पर भी विराट के 5 करोड़ फॉलोवर्स हो चुके हैं। वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर स्टार बन चुके हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर तक को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर सचिन को 3.7 करोड़ (37.8 मिलियन) लोग फॉलो करते हैं।

पहले नंबर पर हैं  क्रिस्टियानो रोनाल्डो

विश्व भर की बात करें तो फॉलोअर्स के मामले में विराट पांचवें नंबर पर हैं। पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनको ट्विटर पर लगभग  95 करोड़ के ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। जबकि दूसरे नंबर पर  फुटबॉल खिलाड़ी नेमार आते हैं। तीसरे नंबर पर   बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ट्विटर पर नहीं हैं। वो पहले ट्विटर पर थे लेकिन एक बार अकाउंट से ब्लू टिक हटने के बाद उन्होंने ट्विटर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *