मुश्किल में फंसी AAP सरकार, BJP ने शराब घोटाले को लेकर जारी किया स्टिंग ऑपरेशन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शराब नीति को लेकर बवाल जारी है। शराब घोटाले को लेकर बड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार इन दिनों शराब नीति को लेकर विपक्ष के निशाने पर है।
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को शराब घोटाले में स्टिंग ऑपरेशन जारी किया है और आप सरकार पर शराब घोटाले को आरोप लगाया है।
भाजपा बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने घोटाले का स्टिंग ऑपरेशन जारी करते हुए बताया कि केजरीवाल सरकार ने घोटाले का पैसा का इस्तेमाल पंजाब और गोवा में किया। बता दें कि वीडियो में दिख रहा शख्स शराब घोटाले का आरोपी नंबर 09 है। जिसका नाम अमित अरोड़ है।
