June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘आप महात्मा गांधी को मारेंगे तो वो जिहाद है..’ शिवराज पाटिल का एक और विवादित बयान, मच सकता है बवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल अपने एक विवादित बयान को लेकर मुश्किलों में घिर गए है। इतना ही उन्होंने ऐसी विवादित टिप्पणी कर डाली है जिसके बाद कांग्रेस पार्टी खुद मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रही है। दरअसल राजधानी दिल्ली में मोहसिना किदवई की पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे शिवराज पाटिल ने कहा कि, महाभारत के अंदर गीता का जो भाग है उसके अंदर श्रीकृष्ण भी अर्जुन को जिहाद की बात कहते है। ये बात सिर्फ कुरान शरीफ में नहीं है, बल्कि गीता के अंदर भी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सब कुछ समझने के बाद भी अगर समझ नहीं रहे है और वो हथियार लेकर आ रहा है तो आप भागकर नहीं जा सकते है। उसको आप जिहाद भी नहीं कह सकते है और गलत बात भी नहीं कह सकते है।

वहीं शिवराज पाटिल के इस विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा के कई नेताओं ने उनका वीडियो शेयर करते हुए उनपर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप मढ़ दिया। कांग्रेस ने भी शिवराज पाटिल के बयान के किनारा कर लिया और इसे उनका निजी बयान बोल डोला। इसी बीच अब शिवराज पाटिल ने एक और विवादित टिप्पणी कर डाली है।

शिवराज पाटिल ने गीता में जिहाद वाले बयान पर न्यूज एजेंसी एनआईए को सफाई देते हुए कहा, हिंदू धर्म में जिहाद जो है वो किसी भी सही बोलने वाले आदमी को मारेंगे तो वो जिहाद है। आप महात्मा गांधी को मारेंगे तो वो जिहाद है। इस दौरान कांग्रेस नेता पत्रकार पर भड़कते हुए दिखाई दिए। वो कहते है कि आप महात्मा गांधी को किसने मारा। उसको हम जिहाद बोलेंगे। उस कृत्य को हम जिहाद बोलेंगे। वो गुस्से में रिपोर्टर से ही जवाब मांगने लगते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *