February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले पहाड़ों में पीएम मोदी, क्या हैं इस दौरे के राजनीतिक मायने ?

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी पहाड़ों के दौरे पर हैं, जहां पर वह एक के बाद एक नई-नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तराखंड का दौरा किया जहां पर उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद वह आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर भी गए। लेकिन राजनीतिक जानकारों की माने तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कहीं ना कहीं हिमाचल चुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण चुनावी रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा हिमालय सामरिक तौर पर भारत और चीन के संबंधों को देखते हुए बेहद महत्व रखता है, इसीलिए सरकार वहां पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है। राजनीतिक जानकर ये मानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व को अपना कोर बनाकर प्रचार-प्रसार कर रही है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले हिमालय के लोगों का दिल जीतने निकले पीएम मोदी ने हिमाचल की गद्दी जनजाति भरमौर का खास चोला डोरा ड्रेस पहनी है। इसे चंबा की एक महिला ने अपने हाथ से बनाया है। पीएम मोदी के हाल ही में हिमाचल दौरे पर उन्हें यह गिफ्ट की गई थी। यहां पर अनुसूचित जनजातीय वर्ग से संबंधित गद्दी समुदाय का प्रमुख पहनावा है।

आपको बता दें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। ध्यान रहे कि निर्वाचन आयोग के चीफ चीफ इलेक्शन कमिश्ननर ऑफ इंडिया राजीव कुमार प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावी तारीखों का ऐलान किया है। यह प्रेस कांफ्रेंस दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में की गई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। विगत विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जहां 43 सीटों पर विजयी पताका फहराया था, तो वहीं कांग्रेस महज 22 सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी। इसके अलावा अन्य को मात्र 2 सीट ही मिली थी। अब ऐसी स्थिति में इस बार के चुनाव में सभी दलों का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed