February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Hansika Motwani Wedding: दुल्हनियां बनने के लिए तैयार हैं शाकालाका बूम-बूम की हंसिका

नई दिल्ली। अगर आप 90-20वीं शताब्दी के बच्चे हैं तो आपका बचपन खूबसूरत रहा होगा क्योंकि आपने शाकालाका बूम-बूम जो देखा होगा। इसी सीरियल की बाल कलाकार साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है और जल्द ही दुल्हनियां भी बनने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं हंसिका मोटवानी की, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी से जुड़े फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस को दुल्हन की तरह सजा हुआ देखना चाहते हैं। तो चलिए एक्ट्रेस की शादी की सारी डिटेल जानते हैं कि वो कब और किससे शादी कर रही हैं।

शुरू हुई शादी की रस्में

हंसिका मोटवानी सोहेल कथूरिया से शादी करने वाली हैं जिन्होंने बीते महीने ही में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में पेरिस के एफिल टावर के पास एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। एक्ट्रेस की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में रस्म शुरू करने से पहले माता की चौकी रखी गई, जिसमें हंसिका लाल साड़ी पहनकर पहुंची। जहां शादी का नूर उनके चेहरे पर साफ नजर आया। जबकि सोहेल कथूरिया लाल एथनिक कुर्ते में नजर आए। दोनों साथ में  बहुत प्यारे लग रहे हैं। फैंस दोनों की बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।

4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

बात करें शादी की तो हंसिका और सोहेल की शादी 4 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में होगी। इसके अलावा शादी के बाकी फंक्शन जैसे हल्दी 2 दिसंबर, मेहंदी 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को पूरे रीति रिवाज के साथ शादी होगी।बता दें कि सोहेल की हंसिका से दूसरी शादी है। गौर करने वाली बात ये है कि सोहेल हंसिका की दोस्त के पति थे। जिनका तलाक हो चुका है। अब हंसिका और सोहेल दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। सोहेल पेशे से बिजनेसमैन है और हंसिका के बिजनेस पार्टनर भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *