August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर ईडी का बड़ा कदम, कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर आज कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपपत्र में कोड के मालिक समीर महिंद्रा का नाम शामिल है। कोर्ट ने ईडी को मामले के संदर्भ में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए कहा था। बता दें कि इसके बाद चार्जशीट प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास जाएगी और चिन्हित होने के बाद इसे संबंधित न्यायालय में भेजा जाएगा। वहीं, चार्जशीट में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम शामिल नहीं है।

ध्यान रहे कि गत दिनों में सिसोदिया के घर पर शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर ईडी ने डिप्टी सीएम को पूछताछ के लिए तबल किया था। अब ऐसे में जब इस पूरे मामले में जांच एजेंसी द्वारा आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, तो ऐसी स्थिति में यह पूरा माजरा आगामी दिनोंमें क्या रूख अख्तियार करता ह़ै। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *