Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमिन पूनावाला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आज उसकी हिरासत अवधि समाप्त हो रही थी। बता दें कि अस्पताल में ही कोर्ट लगाकर उसकी पेश की गई, जहां उसकी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया।
बताया जा रहा है कि उससे मामले के संदर्भ में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस पूछताछ में किसी भी प्रकार का सहयोग न हीं कर रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए उसकी पोलीग्राफ टेस्ट की गई है। बता दें कि टेस्ट में उसने कई ऐसे राज उगले हैं, जो कि आगामी दिनों में अहम साबित हो सकते हैं।
