June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Asif Khan: ‘भूत बना देंगे भूत…’ कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने की सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी, अब हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान मुसीबत में पड़ चुके हैं क्योंकि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व विधायक पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इंस्पेक्टर के साथ पूर्व विधायक की बदसलूकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आसिफ खान सब इंस्पेक्टर के साथ धक्का-मुक्की और अपशब्द कहते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूर्व विधायक पर कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसआई के साथ की बदसलूकी

मामला कल का है जहां शाहीन बाग में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान सड़क पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर हद से ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच एक सब इंस्पेक्टर ने कार्यक्रम की अनुमति के बारे में पूछा लेकिन पूर्व विधायक का सब इंस्पेक्टर का यूं पूछताछ करना पसंद नहीं आया है और उन्होंने सबके साथ एसआई के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। पहले तो एसआई के साथ धक्का मुक्की की और फिर गाली-गलौज भी की। उन्होंने एसआई को भूत बनाने की बात कही। मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

दर्ज हुआ केस

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ शाहीन बाग थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है। मामला धारा 186, 353 के तहत दर्ज किया गया है। उपरोक्त प्राथमिकी में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। बयान में बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने वाले बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक पुलिस प्रशासन की कितनी इज्जत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *