March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

असम में कांग्रेस को झटका, विधायक ने इस्तीफा देते हुए राहुल पर बोला हमला, कहा-नेतृत्व उनके बस की…

नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस पार्टी के भीतर लगातार घमासान देखने को मिल रही है। राजस्थान, पंजाब के बाद असम में भी कांग्रेस के अंदर कलह की खबर सामने आई है। शुक्रवार को असम में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। असम की मरिअनी विधानसभा सीट से विधायक रुपज्योति कुर्मी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

रुपज्योति कुर्मी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जोरदार हमला भी बोला। इतना ही नहीं रुपज्योति ने ये तक कह दिया कि राहुल गांधी नेतृत्व करने में असमर्थ हैं, अगर वह शीर्ष पर हैं तो पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी।

उन्होंने ने कहा, ‘मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं क्योंकि दिल्ली में आलाकमान और गुवाहाटी के नेता बुजुर्ग नेताओं को ही प्राथमिकता देते हैं। हमने उनसे कहा था कि कांग्रेस के पास इस बार सत्ता में आने का अच्छा मौका है और हमें एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक गलती होगी। यह वास्तव में हुआ भी।’

कुर्मी ने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवा नेताओं की बातों को बिलकुल तवज्जो नहीं दी जा रही है, इसलिए सभी राज्यों में स्थिति बहुत खराब होती जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *