May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, सीबीआई हिरासत में मनेगी होली

नई दिल्ली। नई आबकारी नीति में कथित घोटाले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो चुकी है। पुलिस उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां सीबीआई उनकी अतिरिक्त हिरासत की मांग की।  वहीं सिसोदिया की तरफ से कोर्ट में बेल के पक्ष में दलीलें दी गई। उधर, सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं का हल्ला बोल जारी है। इस बीच आप नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया है। आप नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की तानाशाही करार दिया।

उधर, कोर्ट द्वारा अगली तारीख दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन थम चुका है। सभी अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका दे दिया है। कोर्ट ने बेल देने से साफ इनकार कर दिया है। अब अगली सुनवाई आगामी 10 मार्च को होगी। कोर्ट ने सिसोदिया के जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब ऐसी सूरत में आगामी 10 मार्च को कोर्ट का क्या फैसला आता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

उधर, सिसोदिया का दावा है कि पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान सिसोदिया के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, जबकि सिसोदिया के वकील का कहना है कि कोई सबूत नहीं मिला है। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि मामले में अगर मगर का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है, हमारे पास सिसोदिया के खिलाफ पुख्ता सबूत है।

सीबीआई कोर्ट से सिसोदिया की तीन की रिमांड की मांग की है। हालांकि, अभी दोनों ही पक्षों की दलीलें देने का सिलसिला जारी है। उधर, सिसोदिया के वकील का कहना है कि पूर्व में भी जांच एजेंसी पूर्व डिप्टी सीएम के यहां छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिसे पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ एक सबूत माना जाए।

सीबीआई ने एक बार फिर से सिसोदिया पर मामले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। सीबीआई सिसोदिया की तीन दिन की रिमांड की मांग कर रही है। सीबीआई ने कहा कि इससे पूर्व मिली पांच दिन की रिमांड पर कहा कि हम एक दिन तो इस्तेमाल नहीं कर पाए थे, क्योंकि सिसोदिया जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *