May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिग्विजय सिंह के जर्मनी को शुक्रिया कहने पर बिफरे पूर्व कांग्रेस नेता सिब्बल, कहा- हमें बैसाखियों की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। मोदी सरनेम मामले में सूरत की सेशंन कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छिन गई थी। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की थी। वहीं राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद से विपक्ष दल मोदी सरकार पर हमलावर है। इसके अलावा राहुल गांधी संसद सदस्यता खत्म होने के बाद से देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी रिएक्शन सामने आ रहे है। बीते दिनों अमेरिका के बाद जर्मनी ने कांग्रेस नेता की सदस्यता जाने पर प्रतिक्रिया दी थी। जिस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जर्मनी को शुक्रिया कहा था। वहीं जर्मनी को धन्यवाद देने के बाद दिग्विजय सिंह मुश्किलों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। उनके ट्वीट को लेकर देश में बवाल बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां भाजपा ने विदेशी मुल्कों को देश के मामले में हस्ताक्षेप करने पर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। वहीं अब कांग्रेस पूर्व और सांसद कपिल सिब्बल ने दिग्विजय सिंह को खरी-खरी सुनाई है।

कपिल सिब्बल का दिग्विजय पर वार-

राज्यसभा सांसद सिब्बल ने जर्मनी को थैक्स कहने पर दिग्विजय सिंह पर भड़के गए है। उन्होंने कांग्रेस नेता को निशाने पर लेते हुए लिखा,” हमें आगे चलने के लिए बैसाखियों की जरूरत नहीं है, हमें विदेश से सपोर्ट की जरूरत नहीं है।” आगे उन्होंने दिग्वजिय सिंह को नसीहत भी दी और लिखा कि, हमारी लड़ाई हमारी अपनी है और इसमें हम साथ हैं।” गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनावी रैली में मोदी सरनेम पर विवादित बोल बोले थे। राहुल गांधी ने कहा था कि सारे मोदी नाम वाले चोर क्यों होते है। इसके बाद सूरत कोर्ट ने मानहानि में दोषी ठहराते हुए उन्हें 2 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता चली गई थी।

दिग्विजय सिंह ने क्या लिखा था अपने ट्वीट में-

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी सदस्यता पर जर्मनी के संज्ञान लेने पर धन्यवाद दिया था। उन्होंने जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का शुक्रिया किया है और कहा था कि इस बात पर ध्यान देने के लिए कि भारत में किस तरह लोकतंत्र का उत्पीड़न किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *