May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भगोड़े अमृतपाल केस में एक और गिरफ्तारी, करीबी जोगा सिंह को पुलिस ने धर दबोचा

नई दिल्ली। ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को 14 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल और उसके सहयोगी की तलाश कर रही है।  हालांकि कहा जा रहा था कि भगोड़ा अमृतपाल के सामने सरेंडर कर सकता है। इसी बीच पंजाब पुलिस को अमृतपाल केस में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल के करीबी को धर दबोचा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल का वफादार माने जाने वाला जोगा सिंह को लुधियाना के पास सोनेवाल से गिरफ्तार किया है।

माना जा रहा है कि जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह से जुड़ी कई अहम जानकारी मिल सकती है। जोगा सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि भगोड़े अमृतपाल ने उसे फोन ऑन करके भागने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि भगोड़ा अमृतपाल होशियारपुर के 10 से 15 किमी की रेडियस में छिपा हुआ है। बता दें कि 18 मार्च को अमृतपाल अपने सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह और ड्राइवर के जोगा सिंह के साथ पुलिस को चकमा देकर होशियारपुर से फरार हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *