June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस की मौजूदा कार्यशैली से सुशील शिंदे हुए नाराज, पार्टी आलाकमान पर निशाना साधते हुए दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता लगातार चुनाव में पार्टी को मिल रही करारी हार पर चिंता जाहिर कर चुके है। इतना ही नहीं पार्टी को अपने ही कई वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। साथ ही कई नेताओंं ने पार्टी के खिलाफ बगावती सुर भी अपनाया हुआ है। कई बड़े नेता पार्टी की मौजूदा कार्यशैली से खुश नहीं दिख रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे का नाम जुड़ गया है। सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस लीडरशिप पर खफा दिख रहे है।

बता दें कि पार्टी की कार्यशैली को लेकर कई नेता कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थम चुके है। हाल ही में राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थम लिया था। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या सुशील कुमार शिंदे का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। क्या वह कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कांग्रेस का हाथ छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होंगे।

शिंदे ने पार्टी के आलाकमान पर हमला भी बोला है। उन्होंने पार्टी को अपनी नीतियों को ठीक करने की भी सलाह दी है। दरअसल उन्होंने ये बयान महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है। सुशील कुमार शिंदे ने पार्टी आलाकमान पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस में जो डिबेट करने और संवाद करने की पहले परंपरा थी वह अब पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। पार्टी में आ रहे बदलाव से मैं दुखी हूं। उन्होंने कहा कि आत्मचिंतन के लिए बैठक होना बहुत जरूरी है। शिंदे ने कहा कि हमारी नीतियां गलत हो सकती हैं लेकिन उन गलतियों को सही करने के लिए ऐसे सेशंस की बेहद जरूरत है।

कांग्रेस नेता शिंदे के पार्टी आलाकमान के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुशील कुमार शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *