ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में मृतक संख्या 200 के पार, 900 यात्री घायल, मुआवजे का एलान
बालासोर। रेलवे ने हादसे के बाद बीती देर रात को ही मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख, गंभीर घायलों के लिए 2-2 लाख और कम घायलों के लिए 50-50 हजार की अनुग्रह राशि का एलान किया था। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से कोरोमंडल ट्रेन हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना के मुताबिक हादसे वाली जगह पर रात भर राहत का काम चलता रहा। हर एक कोच में तलाशकर यात्रियों को निकाला गया और ये काम जारी है।
रेलवे ने हादसे के बाद बीती देर रात को ही मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख, गंभीर घायलों के लिए 2-2 लाख और कम घायलों के लिए 50-50 हजार की अनुग्रह राशि का एलान किया था। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से कोरोमंडल ट्रेन हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना के मुताबिक हादसे वाली जगह पर रात भर राहत का काम चलता रहा। हर एक कोच में तलाशकर यात्रियों को निकाला गया और ये काम जारी है।
रेलवे की तरफ से बताया गया है कि पहले यशवंतपुर से शालीमार आ रही यात्री ट्रेन संख्या 12841 एक मालगाड़ी से टकराई। जिससे उसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर गिरे। इसी दूसरी पटरी पर शालीमार स्टेशन से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई। टक्कर के बाद कोरोमंडल के करीब 12 कोच पलट गए। इसी वजह से हादसे ने इतना बड़ा रूप लिया। इस मामले में रेलवे अब जांच कराएगा कि आखिर हादसे की वजह क्या है। फिलहाल घायलों की तादाद ज्यादा होने के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है।
