अमिताभ बच्चन ने मारी डिजिटल दुनिया में एंट्री, जल्द सामने आएगा महानायक का ‘अवतार’ वर्जन
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अब डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने जा रहे हैं। जी हां बिग बी ने हाल ही में AI स्टूडियो Ikonz के साथ हाथ मिलाया है। अब बिग बी के डिजिटल AI क्रिएशन यानि की अवतार आप देख सकेंगे। Ikonz स्टूडियो ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। स्टूडियो ने ट्वीट किया- ‘ये हमारे स्टूडियो के में इतिहास सबसे प्रतिष्ठित पल है। अमिताभ बच्चन हमारी इस जर्नी में शामिल हुए हैं।
Ikonz स्टूडियो के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब वो डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने वाले हैं। Ikonz के साथ पार्टनरशिप कर अभिनेता ने अपने AI अवतार वर्जन के लिए हामी भर दी है। यानि कि अब आप इंटरनेट की दुनिया में अमिताभ बच्चन के अवतार देख पाएंगे। बिग बी की इस आनउंसमेंट के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। यही उन्हीं उनके फैंस भी एक्टर का अवतार वर्जन देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो महानायक जल्द ही नाग अश्विन की ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में अमिताभ के साथ कमल हासन भी नजर आएंगे।
