June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi Crime: 24 घंटे में डबल मर्डर से दहली राजधानी, अब मालवीय नगर में लड़की की रॉड मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीते 24 घंटे में डबल मर्डर राजधानी दिल्ली में दहल गई है। शुक्रवार को दिल्ली में मर्डर की दो वारदात सामने आई है। पहली घटना डाबरी से है जहां 42 की एक महिला की सरेआम उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शख्स ने खुद गोली मारकर सुसाइड भी कर लिया। वहीं अब दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में एक लड़की की सरेआम हत्या करने की घटना सामने आई है। अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़की की रॉड से अटैक किया गया। वहीं बुरी तरह से घायल लड़की की मौके पर मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक शादी न करने पर युवक ने लड़की को मौत के घाट उतारा दिया। बीते 24 घंटे के भीतर दो हत्याकांड के बाद राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते है मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ले रही है। हमलावर की तलाश में जुट गई है। लड़की कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ाई करती थी। कॉलेज के बाहर ही उसकी हत्या की गई। लड़की का नाम नरगिस बताया जा रहा है।

वहीं दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया,”पार्क के अंदर ये वारदात हुई है। 23 साल की एक कॉलेज स्टूडेंट अपने दोस्त के साथ आई थी। उसके सिर पर लोहे के रॉड मारा गया है। शव के पास से रॉड भी मिली है। मामले की जांच की जारी है। उन्होंने बताया कि छात्र कमला नेहरू में पढ़ने वाली थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *