June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने दिवंगत मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश मंत्री

नई दिल्ली। दिवंगत मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। जिसकी जानकारी बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है, जिसमें लिखा हुआ है कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने निम्नलिखित प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ध्यान देने वाली बात है कि बांसुरी को यह जिम्मेदारी ऐसे वक्त में दी गई है, जब लोकसभा चुनाव के कुछ माह शेष रह गए हैं। हालांकि, उन्हें प्रदेश मंत्री बनाए जाने की चर्चा काफी पहले से चल रही थी, जिस पर आज सहमति की मुहर लगा दी गई है।

उधर, बांसुरी के अलावा पार्टी के प्रवक्ता हरीश खुराना को भी सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। राय को पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में मेयर के रूप में भी खड़ा किया था। वहीं, पार्टी ने शिखा राय को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। आइए, अब आगे जानते हैं कि आखिर बांसुरी कौन हैं?

आपको बता दें कि बांसुरी दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बांसुरी सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। उन्होंने 2007 में बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया में दाखिला लिया था। इसके अलावा उन्होंने पिछले 16 सालों तक कानूनी पेशे में काम किया। वकालत के साथ-साथ बांसुरी ने अंग्रेजी साहित्य में भी बीए ऑनर्स किया हुआ है। बहरहाल, अब देखना होगा कि आगामी दिनों में बांसुरी बीजेपी के लिए सियासी मोर्चे पर कितनी हितकारी साबित हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *